फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के आभूषण और नकदी पर हाथ्ा साफ

Fri, 11 Sep 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो दाड़लाघाट(सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बराइली के एक घर से चोरों ने दिन दहाडे़ लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर के पिछवाड़े का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। प्रभावित जब घर पहुंचे तो सामान बिखरा पाया। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय शंकर लाल पुत्र सुदामा राम के घर का पिछला दरवाजा तोड़ कर चोर घर के अंदर घुसे व बड़ी सफाई के साथ घर की अलमारी में रखे कारीब डेढ़ लाख की सोने, चांदी के जेवर व 50 हजार की नकदी ले उड़े। शंकर लाल ने बताया कि घर का ताला खोला तो पाया की घर के अंदर दो कमरों के दरवाजे जबरदस्ती खोले गए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे जेवर और नकदी भी गायब थे।

दाड़लाघाट और अर्की में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले धुंदन गांव के एक घर से 50 हजार के गहने चुराने का मामला सामने आ चुका है। पुलिस को अंदेशा है कि क्षेत्र में चोर गिरोह लगातार सक्रिय होता जा रहा है। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की चोरों ने बहुत सफाई और शातिराना तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। यह किसी प्रोफेशनल चोर का काम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें