फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात समेत नकदी चोरी

Sun, 07 Jun 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत गैस एजेंसी संचालक के बेटे के घर से शनिवार रात लाखों के नकदी और जेवरात शातिर ले लड़े। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी और भारी मात्रा में आभूषण उड़ा दिए। चोरों ने सिमणी गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक देव कुमार कौशल पुत्र जगन्ननाथ कौशल गांव सिमणी डाकघर रामशहर ने शिकायत की है कि उनका घर भारत गैस एजेंसी चमदार रोड के सामने है। घर में वह अपने परिवार सहित रहता है। वह सुबह करीब साढेे़ बजे अपने पैतृक घर गांव पंदल में शहीद प्रदीप कुमार क्लब के टूर्नामेंट करवाने गया था। शाम को करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी व बच्चे भी घर से पंदल आ गए।

इस दौरान घर में कोई नहीं था। उसकी पत्नी ने घर के मेन गेट को ताला लगा रखा था। सुबह 8:50 बजे उसे गैस एजेंसी के मैनेजर बलवीर का फोन आया और बताया कि उसके कमरे का ताला टूटा है। वहीं कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा है। अंदर की अलमरियां खुली पड़ी हुई हैं। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और अपने पिता व परिवार सहित कमरे में गया।
विज्ञापन


सामान चेक किया तो पाया कि घर के अंदर अलमारियों में रखे जेवरात सोने के दो कडे़, एक सोने का हार एक व सोने का मंगल सूत्र, सोने के टॉप्स तीन जोड़ी, झुमके सोने के एक जोड़ी, तीन सोने की अंगूठियां, सोने का टिक्का और तीन जोड़ी चांदी की पायल चोरी हो चुकी हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी जी शिवा ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें