फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले के संस्थानों, बोर्डों और प्राधिकरणों का हाेगा ऑडिट

Thu, 18 Jul 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
निधि लेखा समिति 22 व 23 जुलाई को रहेगी जिले के प्रवास पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति सभापति संजय रतन की अध्यक्षता में 22 व 23 जुलाई को जिला सोलन के प्रवास पर आ रही है। समिति 22 जुलाई को सुबह 11:00 बजे जिले में हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के तहत आने वाले संस्थानों, बोर्डों, स्वायत्त व अर्द्ध-स्वायत्त निकायों, विकास प्राधिकरणों के साथ बैठक कर लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों में उल्लेखित ऑडिट पैरा एवं गत तीन वित्तीय वर्षों के आय-व्यय प्राक्कलनों और कार्य-कलापों की संवीक्षा करेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निधि लेख समिति 23 जुलाई सुबह 11:00 बजे बद्दी और दोपहर बाद 3:00 बजे परवाणू का दौरा करेगी।

स्थानीय निधि लेखा समिति में सभापति संजय रतन के अतिरिक्त सदस्यों में डॉ. हंस राज, सतपाल सिंह सत्ती, प्रकाश राणा, रणवीर सिंह निक्का, केवल सिंह पठानिया, हरीश जनारथा और विवेक शर्मा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त समिति अधिकारी, अनुभाग अधिकारी, 02 प्रतिवेदक, संबंधित सहायक और हिमाचल प्रदेश राज्य लेखा परीक्षा विभाग के 02 संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी समिति के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें