फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में दिनदहाड़े चोरी, घर का ताला तोड़कर 60 हजार नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रेंड्स काॅलोनी का मामला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की फ्रेंड्स कॉलोनी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस दौरान चोर अलमारी से 60 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना तब हुई जब पीड़ित परिवार घर से बाहर एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। कॉलोनी निवासी निपुण जैन ने पुलिस को बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ पटियाला में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। निपुण जैन शाम 7:30 बजे वापस लौटे, लेकिन चोर उनसे कुछ घंटे पहले ही वारदात को अंजाम दे चुके थे। चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। निपुण जैन ने देखा कि शाम 6:00 बजे दो नकाबपोश चोर दीवार फांदकर घर में घुसे। उन्होंने पहले गेट का ताला तोड़ा, फिर अंदर अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की। चोरों ने अलमारी से सिर्फ 60 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। पीड़ित का मानना है कि चोरों को पहले से पता था कि वे दिन के समय घर पर नहीं हैं और उसी हिसाब से उन्होंने पूरी योजना बनाई थी। शाम 7:35 मिनट पर जब निपुण जैन घर पहुंचे, तो ताला टूटा देखकर उन्हें चोरी का पता चला। अंदर अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलने पर नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें