फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चोरी के मामले में नेपाल का आरोपी युवक धर्मपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सन्नी साइड सोलन में दुकान से नकदी पर किया था हाथ साफ, कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने कुमारहट्टी से दबोचा आरोपी, सोलन और धर्मपुर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में भी शामिल है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के सन्नी साइड सोलन में दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक नेपाली मूल का युवक गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नौ मई को चोरी को अंजाम दिया था। इसकी शिकायत कारोबारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को धर्मपुर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी धर्मपुर क्षेत्र में हुईं चोरियों में भी शामिल है। जिसे अब कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सन्नी साइड सोलन निवासी नीरज मित्तल ने थाना सदर सोलन में दी शिकायत में बताया कि इनके सेल्समैन ने उन्हें बताया कि दुकान के गेट का ताला टूटा है। जिस पर जब यह मौके पर पहुंचा तो पाया कि दुकान के अंदर रखे गल्ले से नकदी गायब थी। वारदात के समय शिकायतकर्ता को पता नहीं था कि उसकी कितनी नकदी और अन्य सामान चोरी हुआ, लेकिन कलेक्शन से संबंधित रिकाॅर्ड जांचने के बाद दुकान से करीब 20 हजार रुपये चोरी हुए थे। जिस पर थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नेपाली मूल के कुमारहट्टी निवासी आरोपी सैम्युल को धर्मपुर से गिरफ्तार किया, जिसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी थाना धर्मपुर में चोरी की एक वारदात में संलिप्त रहा है, जिसमें इसने 43 हजार रुपये के घरेलू सामान की चोरी को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें