फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चंबाघाट श्मशानघाट में चोरी, चढ़ावे के पैसों समेत अन्य सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
सोलन के चंबाघाट में शमशानघाट से चोरी करता सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर। स्रोत : प्रशासन - फोटो : चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चंबाघाट स्थित श्मशानघाट को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने श्मशानघाट जैसे संवेदनशील और धार्मिक स्थल की गरिमा को ताक पर रखते हुए वहां लगे दो नल की टोटी, एक चैंबर,सरिये के कुछ टुकड़े और यहां तक कि भगवान को चढ़ाए गए चढ़ावे के पैसों पर भी हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

यह पूरी वारदात वहां परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर अब पुलिस और स्थानीय प्रशासन चोरों की पहचान करने में जुट गया है। श्मशानघाट के चौकीदार भोले शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें इस चोरी का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। चोरी के बाद स्थानीय निवासियों में गहरा रोष और नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि अगर समाज का अंतिम सत्य माने जाने वाले श्मशानघाट भी चोरों से सुरक्षित नहीं हैं, तो यह क्षेत्र की कानून और सुरक्षा व्यवस्था पर बहुत गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय जनता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर जल्द से जल्द आरोपियों को बेनकाब किया जाए और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाए। फिलहाल, सभी की निगाहें पुलिस की आगामी कार्रवाई और जांच पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें