जिला परिषद सदस्य राज कुमार मलगन जोड़ीवाला गांव के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए- स्रोत- ग्रामीण
लोगों ने जिप सदस्य के सामने रिटेनिंग वाॅल बनाने की रखी थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। जिला परिषद सदस्य राजकुमार ने सोड़ी पंचायत के मलगन जोड़ीवाला गांव के श्मशान घाट को रिटेनिंग वॉल के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। राज कुमार ने मलगन जोड़ीवाला का दौरा किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान राजकुमार ने मलगन जोड़ीवाला स्थित श्मशान घाट का मौके पर निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने श्मशान घाट में डंगे (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के बाद उन्होंने श्मशान घाट के डंगे के निर्माण के लिए अपनी जिला परिषद निधि से 2.50 लाख उपलब्ध कराने की घोषणा की।
राजकुमार ने कहा कि विकास केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज की मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करना भी जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
इस अवसर पर सोड़ी पंचायत के उपप्रधान राजेंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य हेमलता, पूर्व बीडीसी दीवान चंद, तारा चंद, रामजी दास, सोहन लाल, टेक चंद, बलविंदर ठाकुर, प्रकाश चंद तथा राम लोक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।