फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पीड़िता ने महिला समेत तीन लोगों पर अगवा कर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में एक कमरे में साढ़े तीन महीने तक रखा बंधक
विज्ञापन


बाद में पंजाब के नूरपुर में बेचा

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बीबीएन क्षेत्र की महिला ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एक महिला समेत दो लोगों पर उसे अगवा कर साढ़े तीन महीने तक बंधक बनाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे पंजाब के एक व्यक्ति को बेच दिया गया। शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने बताया कि उसके पड़ोस की एक महिला एक व्यक्ति और अपने बेटे बलजिंद्र सिंह के साथ चौकी लगाने का काम करती है। 30 अप्रैल को तीनों ने उसे प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को एक कार में अनजान जगह पर पाया। इस दौरान उसके कानों से टॉप्स, अंगूठी और सोने की चेन भी गायब थी।
विज्ञापन

जब उसने आरोपियों से पूछा कि वे उसे कहां ले जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि उसके घरवालों को बता दिया है कि वह आरोपी महिला के बेटे के साथ भाग गई है और अब वापस नहीं आएगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे बद्दी की एक कॉलोनी में ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। कमरे में आरोपी महिला का बेटा उसके साथ रहता था। वह उससे मारपीट कर दुष्कर्म करता था। 14 अगस्त तक उसे बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसे पंजाब के नूरपुर बेदी के साथ लगते खड्डू बसौत में रहने वाले गुरविंद्र सिंह को बेच दिया गया। वहां गुरविंद्र सिंह के भाई परमजीत ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें