फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जेरी गांव में मिलेगा गोसदन, विधायक ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट स्वास्थ्य केंद्र को भी जल्द मिलेंगे डॉक्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत दसेरन के जेरी गांव में गोरक्षार्थ शिव गौरा फेडरेशन की ओर से निर्मित गोसदन का विधायक संजय अवस्थी ने लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही गो माता का समाज और परिवार में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। गाय हमेशा से ग्रामीण क्षेत्र की आजीविका का प्रमुख साधन रही है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गो धन की रक्षा के लिए कई योजनाएं कार्यान्वित की हैं। गोसदन के निर्माण के लिए सरकारी भूमि का स्थानांतरण संस्थान के नाम करवाने का प्रावधान रखा गया है। गोशाला में प्रति पशु 1,200 रुपये की राशि देने का निर्णय भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अर्की विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्की के नागरिक अस्पताल में वर्तमान में सात विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट भी आरंभ हो गया है। इसमें दो चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है और वे शीघ्र ही पदभार संभालेंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र में पहली बार खनन विकास निधि के माध्यम से विकास कार्यों पर करोड़ों रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए तीन स्थानों पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल आरंभ किए जाएंगे। इन स्कूलों के निर्माण से बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा घर-द्वार पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें