फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अस्पताल से कूड़ा उठाने एक माह बाद आई गाड़ी

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित समाचार की कटिंग
विज्ञापन
निगम को प्रशासन ने कई बार भेजा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के आपातकालीन वार्ड के बाहर मंगलवार को करीब एक माह बाद नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने पहुंची। लंबे समय से कूड़ा न उठने के कारण यहां बदबू फैल रही थी। इससे मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब कूड़ा उठाए जाने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय अस्पताल से निकलने वाला कूड़ा काफी समय से निगम की ओर से नहीं उठाया जा रहा था। इसके चलते आपातकालीन वार्ड के बाहर कूड़ा जमा हो गया था और आसपास बदबू फैल रही थी। अमर उजाला ने 30 अगस्त के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद निगम ने कूड़ा उठाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम को कई बार पत्र लिखे गए थे। अब निगम की गाड़ी ने कूड़ा उठा लिया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी और अस्पताल प्रशासन की परेशानी भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें