फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खेलो जीत मिलेगी : डीसी

Fri, 23 Sep 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
विज्ञापन
अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्ल्स स्कूल नालागढ़ में शुक्रवार को राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी राकेश कंवर ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास करते हुए मुख्यातिथि को सलामी दी। गर्ल्स स्कूल में 23 से 26 सितंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 800 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बॉक्सिंग और योगा की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि डीसी राकेश कंवर ने कहा कि इस आयोजन में प्रदेश के बेहतरीन खिलाड़ी भाग ले रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता से प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर की नई प्रतिभावान खिलाड़ी मिलेंगी। डीसी ने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खेल भावना को भी बनाए रखने की अपील की। शुभारंभ  पर मौजूद निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी ने कहा कि स्कूलों में शिक्षा के साथ खेल गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खेलों के आयोजन में सुधार के साथ नवीन बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए शारीरिक शिक्षकों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षा उपनिदेशक राकेश भारद्वाज, प्रधानाचार्य अंजू शर्मा, अदिति कंसल, दयाल सिंह, मुकेश, श्रवण कुमार, पवन भारद्वाज, रमल प्रवीण सोनी, सोनिया काला, उपमा शर्मा, अनीता राणा, डीपीई हेम कुमार शर्मा, मदन मोहन गुप्ता और हेमराज बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


भारोत्तोलन में नीतू और रुकसाना प्रथम
खेल सहायक निदेशक प्रीतम धौलटा और बाहा स्कूल के प्रधानाचार्य अदित कंसल ने बताया कि प्रतियोगिता केे पहले दिन विभिन्न खेलों के मुकाबले हुए। इसमें वॉलीबाल में किन्नौर ने हमीरपुर को 2-0 से हराया, बाक्सिंग में 46 किग्रा वर्ग में किन्नौर की नीतू ने कांगड़ा की शालिनी को शिकस्त दी, 52 किग्रा वर्ग में मंडी की दीपिका ने कांगड़ा की प्रियंका को मात दी। भारोत्तोलन में 48 किलो वर्ग में ऊना की रुकसाना प्रथम, कांगड़ा की मधुबाला द्वितीय सोलन की अजवीना बानो तृतीय रहीं। 43 किलो वर्ग में कांगड़ा की शिल्पा प्रथम, सिरमौर की शीतल चौहान द्वितीय तथा शिमला की वर्षा चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बॉलीवाल, खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, बाक्सिंग और योगा के मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें