डवारु धार स्थित श्री मढोड़ देवता मंदिर से विधि-विधान के साथ रवाना होती देवता की पारंपरिक रथ यात
- फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
पांच दिवसीय पूजा-अर्चना के बाद अब देवता घर-घर जाकर देंगे आशीर्वाद
दो माह तक चलेगा प्रवास, कई जिलों में जाएगी देवता की यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत रौड़ी के डवारु धार स्थित श्री मढोड़ देवता मंदिर से मंगलवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ रथ यात्रा (जात्रा) आरंभ हो गई। इसके पहले पांच दिनों से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे थे। पूजा संपन्न होने के बाद देवता जी श्रद्धालुओं के घर-घर जाकर आशीर्वाद देंगे। यह देव यात्रा लगभग दो माह तक चलेगी और सोलन, शिमला, बिलासपुर और मंडी जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। श्रद्धालुओं में देवता के प्रति गहरी आस्था है और उनका विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फल देती है। जो लोगों ने मानता की है, देवता उनके घर जाएंगे और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। सैकड़ों लोग इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब पूर्ण होने जा रहा है।