नालागढ़ उपमंडल के तहत जुब्बड़हट्टी अर्की नालागढ़ टूरिस्ट सर्किट को संवारने की योजना जल्द पूरी हो सकती है। बजट के प्रावधान के साथ ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कवायद तेज हो गई है
- फोटो : demo pic
नालागढ़ उपमंडल के तहत जुब्बड़हट्टी अर्की नालागढ़ टूरिस्ट सर्किट को संवारने की योजना जल्द पूरी हो सकती है। बजट के प्रावधान के साथ ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कवायद तेज हो गई है। यदि यह कार्य पूरा हुआ तो क्षेत्र की तस्वीर संवरने के साथ पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। इस योजना के तहत एडवेंचर स्पोर्ट के शौकीनों को गुरुकुंड से रामशहर और रामशहर से मलौण किले का ट्रैकिंग रूट बनाया जाएगा।
पार्किंग और पार्कों का जीर्णोद्धार होने के साथ लोगों को बेहतर पथ प्रकाश की सुविधा भी मिलेगी। बद्दी में 55 लाख से पर्यटक स्वागत कक्ष तथा गाइड सेंटर बनेंगे। पर्यटन विभाग के माध्यम से बीबीएनडीए के माध्यम से बद्दी में 1 करोड़, नालागढ़ में 80 लाख से पार्किंग बन रही है। बद्दी में पार्किंग के लिए 50 लाख जारी हो चुके हैं। नालागढ़ के लिए 60 लाख जारी हुए हैं। नालागढ़ शहर के पार्कों के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत 10 लाख रुपये में से 5 लाख नप नालागढ़ को पहुंच चुके हैं।
नालागढ़ और रामशहर में हाई मास्ट लाइटें लगाने के लिए 20 लाख, नालागढ़, बददी, बरोटीवाला और रामशहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 40 लाख रुपये का प्रावधान किया है। नालागढ़ के गुरुकुंड और मलौण में डीएफओ के माध्यम से बनने वाले कैपेनिंग साइट के लिए 15 लाख, गुरुकुंड से रामशहर और रामशहर से मलौण किले के ट्रैकिंग रूट के विकास पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। बद्दी में पर्यटक स्वागत कक्ष के लिए 55 लाख, बददी और बरोटीवाला में शौचालयों तथा रेन शेल्टर के निर्माण पर 25 लाख, बीबीएन में साइनेजिंग बोर्ड के लिए 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें से आधे से ज्यादा धनराशि पर्यटन विभाग ने जारी कर दी है।