फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलका गांव के मंदिर से हजारों की चोरी

Fri, 09 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोलका में लोगों की आस्था के प्रतीक मंदिर में चोरों ने सेंधमारी कर भगवान के सिर सजे छत्र चुरा लिए। मूर्ति को पूजा स्थान से उठाकर उलटा वहीं रख दिया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। इसके अलावा चोरों ने इसी रात आंगनबाड़ी केंद्र और मिडल स्कूल के ताले भी तोड़े हैं। लेकिन वहां से कोई भी सामान गायब नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थलों का दौरा करके जांच की है। यह मंदिर काली माता का है। मंदिर से एक बड़ा तथा चार छोटे छत्र गायब हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाओं को देर रात अंजाम दिया गया। कोलका गांव स्थित मंदिर को पहले शातिरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर चोर मंदिर में दाखिल हुए और दानपात्र ढूंढने के लिए सामान इधर उधर किया। इसके बाद जब कुछ हाथ न लगा तो छत्र उड़ा ले गए।

यहीं नहीं भगवान की तस्वीर को भी अस्तव्यस्त कर गए। सुबह जब मंदिर में पुजारी पूजा करने पहुंचा तो उसने ताला टूटा हुआ पाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को इसकी सूचना मिली साथ ही कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले टूटने का भी पता चला। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने बताया कि चोरों ने रात को कोलका गांव में मंदिर और आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले तोड़े। मंदिर से चांदी के छत्र गायब हैं। उन्होंने बताया की जब आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता सुबह आंगनबाड़ी केंद्र गई तो उसने वहां के ताले टूटे पाए और अर्की पुलिस को सूचित किया। पंडित के मंदिर पहुंचने पर ही मंदिर के ताले टूटने का पता चला। मिडल स्कूल कोलका के भी ताले टूटे हुए थे जब टीचर स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे थे। अर्की पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें