फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हरियाणा के नानकपुर की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

विज्ञापन
स्पोर्ट्स क्लब कंगनवाल की ओर से खेली गई प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्राफी के साथ- स्रोत- क्लब
विज्ञापन
फाइनल में मानपुरा की टीम को 12 रनों स हराया, सुखविंद्र सिंह को चुने सर्वश्रेष्ठ प्लेयर
विज्ञापन

यूथ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कंगनवाल में कराई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। यूथ स्पोर्ट्स क्लब कंगनवाला की ओर से आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर हरियाणा के नानकपुर की टीम ने कब्जा किया। फाइनल में नानकपुर की टीम ने मानपुरा को 12 रनों से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा किया। शीतलपुर के सुखविंद्र सिंह को प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। मानपुरा के शेंकी बेस्ट बल्लेबाज व नानकपुर टीम के रोहित बेस्ट गेंदबाज चुना गया। कंगनवाला के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता में फाइनल हरियाणा के नानकपुर व मानपुरा के टीमों के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए नानकपुर की टीम ने पांच ओवर में 42 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मानपुरा की टीम निर्धारित ओवर में 30 रन ही बना पाई। इससे पहले खेले गे सेमीफाइनल मैच में मानपुरा की टीम ने शीतलपुर व नानकपुर की टीम ने संडोली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। समापन समारोह के मुख्यातिथि नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, युवा नेता ध्वज भंवर सिहं, समाजसेवी हरप्रीत सैणी ने विजेता व उप विजेता रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब के मनजिंद्र सिंह, मनदीप सिंह, लखविंद्र सिंह, परमजीत सिंह, गुरचरण सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमल कुमार, गुरविंद्र सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें