फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चुनाव ड्यूटी के दौरान निजी वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
धर्मपुर मे पंचायत चुनाव रिहसल के दौरान मौजूद पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर में दूसरे चरण की चुनावी रिहर्सल में एसडीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। विकास खंड धर्मपुर की 26 पंचायतों में आगामी चुनावों को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर और पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा की देखरेख में दूसरे चरण की चुनावी रिहर्सल हुई। इसमें एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह और तहसीलदार कसौली जगपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागों के लगभग 350 कर्मचारियों को चुनाव आयोग के नियमों के तहत चुनाव करवाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।
एसडीएम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी चुनावों में पूरी तरह निष्पक्ष रहकर काम करें और अत्यधिक सावधानी बरतें। वहीं चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी को निजी वाहन का प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने पिछली घटनाओं का हवाला देते हुए सचेत किया कि पिछले चुनावों में बैलेट पेपर खुले में कूड़े के ढेरों में मिले थे, जिससे चुनाव आयोग की छवि धूमिल हुई थी। हमें इस बार ऐसी किसी भी लापरवाही और प्रक्रिया से हर हाल में बचना है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से उचित दूरी बनाए रखेंगे और उनका किसी भी प्रकार से सहयोग नहीं करेंगे। कहा कि पोलिंग पार्टियां रवाना होने से पहले अपनी चेक लिस्ट के अनुसार सभी चुनावी सामग्री और मतदाता सूची की अच्छी तरह जांच कर लें। तीन चरणों में होने वाली सामग्री रवानगी से ठीक पहले दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन वकीलों ने 24 अप्रैल को मतदान किया है, उनकी उंगली पर स्याही का निशान होगा। यदि ऐसा कोई वकील मतदान करने आता है, तो पोलिंग पार्टी उनसे पहचान पत्र मांग सकती है। नोटा पर मतदान करने के लिए काले रंग की मुहर का प्रयोग किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी धनीराम पंवर ने भरोसा जताया कि सभी कर्मचारी अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। चुनाव के कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए निम्नलिखित तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें