नालागढ़ काॅलेज में सदस्यता अभियान शुरू करते हुए इकाई की सह मंत्री मधु। स्रोत: संगठन
एबीवीपी ने नालागढ़ कॉलेज में शुरू किया सदस्यता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नालागढ़ काॅलेज में सदस्यता अभियान शुरू किया। इसमें 2,500 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान 26 अगस्त तक जारी रहेगा। इकाई सह मंत्री मधु ने बताया कि नालागढ़ के सभी महाविद्यालयों में सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। यह चरण 11 से 26 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले अभियान का प्रथम चरण प्रदेशभर के विद्यालयों में संपन्न हुआ था, जिसमें हजारों विद्यार्थियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। अभाविप का यह वार्षिक सदस्यता अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में विद्यालय स्तर, द्वितीय चरण में महाविद्यालय स्तर और तृतीय चरण में विभिन्न व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में यह अभियान चलाया जाएगा। संगठन का मानना है कि यह केवल एक सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि छात्रशक्ति को संगठित कर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प है।