फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

Mon, 26 Oct 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
झाड़माजरी के शाहपुर में चल रही श्रीमदभावगत कथा के दौरान  भजन पर झूमते हुए श्रोतागण- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में व्यास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन किया। कथा में गौवंश और गोपों को दावानल से बचाने, गोपियों के विरह, उद्धव जी को प्रेमाभक्ति का संदेश देने और महारास के प्रसंगों की झांकियां प्रस्तुत की गईं।
प्रवचन के दौरान व्यास जी महाराज ने कहा कि भगवान को प्राप्त करने का श्रेष्ठ मार्ग सच्ची प्रेमाभक्ति है। जब भक्त का हृदय निस्वार्थ प्रेम और समर्पण से भर जाता है, तो वह प्रभु की कृपा का पात्र बनता है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अत्याचारी कंस के उद्धार की लीला का भी वर्णन किया।
विज्ञापन

कथा का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग रहा। व्यास जी ने श्रीकृष्ण और जरासंध के बीच हुए संघर्ष का उल्लेख करते हुए भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। इसके बाद श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा पंडाल भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर शाहपुर के सरपंच बलदेव सिंह, बीडीसी सदस्य रविकांत शर्मा, जगदीश शर्मा, चिंतामणि, चरणजीत, दीन दयाल, अनंत राम, संत राम, विनोद शर्मा, सोनू शर्मा, रवि शर्मा, गगनदीप, भगत राम, सुरेंद्र शर्मा और भवानी शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें