पीएमश्री विद्यालय सकोड़ी में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत सकोड़ी के पीएमश्री उच्च विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में समाज सेवी पंकज ठाकुर मौजूद रहे। उन्होंने मां सरस्वती की फोटो के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें पंजाबी गिद्दा, हिमाचली नाटी, हरियाणवी गीत व नाटक का मंचन किया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका पूनम शर्मा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। विद्यालय में 117 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आठवीं कक्षा में 31 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आठवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। ऋषिता ने प्रथम, किंजल ने दूसरा, अविका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यातिथि ने छात्रों को पुरस्कृत किया व बच्चों को खेलकूद में भाग लेने नशे के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी को अपने लक्ष्य पाने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर एसएमसी प्रधान राजेंद्र मेहता, सदस्य सुरेंद्र, प्रवीण, कांग्रेस नेता अजय शर्मा, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह, सुनील कुमार शिक्षक स्टाफ व गैर शिक्षक स्टाफ भी उपस्थित था।