फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दी अर्बन सहकारी सभा के निवेशकों का धरना जारी

Mon, 01 Jul 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
अनशन पर बैठे निवेशकों से बात करने की कोशिश करते अर्बन सभा के सहायक पंजीयक। संवाद
विज्ञापन
छठे दिन भी धरने पर बैठे रहे उपाध्यक्ष व सदस्य
विज्ञापन

रविवार देरशाम दोनों पक्षों में हुई थी कहासुनी
दोनों पक्षों ने पुलिस में दी है शिकायत, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू(सोलन)। अर्बन सहकारी सभा सुबाथू में निवेशकों की करोड़ों कि जमा राशि न मिलने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इससे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण बन चुका है। छठे दिन भी सुबाथू में निवेशक अनशन पर बैठे रहे। रविवार शाम को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी से झगड़े का माहौल बना रहा। हालांकि इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस बल ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है।
पुलिस के अनुसार सभा के उपाध्यक्ष जोगिंद्र ठाकुर ने शिकायत दी है कि उनके साथ सभी निवेशक पिछले छह दिनों से शांतिपूर्वक तरीके से अनशन पर बैठे हैं। लेकिन रविवार को सभा के पूर्व अध्यक्ष ने उन्हें व अनशन पर बैठे लोगों को धमकाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस बारे कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सभा के पूर्व अध्यक्ष सुशील गर्ग ने भी मामले की शिकायत पुलिस में दी, जिसमें बताया कि सभा के लेनदेन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन वर्तमान सभा के उपाध्यक्ष उनकी दुकान के बाहर आकर बैठ रहे हैं और उनसे गाली गलौज भी करते हैं। वहीं इस बारे में डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने कहा कि दोनों पक्षों से शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें