बोर्ड के अधिकारियों ने की लोगों से सहयोग की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ क्षेत्र में आगामी 3 जुलाई को आवश्यक रखरखाव के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत उप-केंद्र उपरला नंगल में 100 एमवीए ट्रांसफार्मर नंबर 1 व 2 से संचालित क्षेत्र बाधित रहेंगे। विद्युत मंडल नालागढ़ के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता हिमेश धीमान ने बताया कि3 जुलाई को दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक न्यू नालागढ़, किरपालपुर, डाडी, खेड़ा, बागबानिया, बारियां, दिग्गल, रामशहर, मित्तियां, नंड, चमदार, गोयला, नंगल, गोलजमाला, दभोटा, भोगपुर, झिरिवाला, राजपुरा, मंझोली, सैनी माजरा, ढेरोवाल, रामपुर बसोट, चौकीवाला, जगातखाना, डाना, सनऐड, दत्तोवाल, चुहुवाल, पंजेहरा, जोघों,रिया, बरूणा, बघेरी, कोटला, सरोर, मस्तानपुरा, खिल्लिया, कश्मीरपुर, कटीरू माजरा, कल्याणपुर, सकेडी, जगतपुर, बासोवाल, बगलेहर, पल्ली, अंदरोला, गुल्लरवाला, बैरछा, आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी और इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयां भी प्रभावित रहेगी। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।