फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्त्री सभा ने नालागढ़ स्कूल में स्टेशनरी व अन्य सामान बांटा

Sun, 23 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
नालागढ़ स्कूल में स्त्री सभा ने बच्चों को बाटा जरूरत का सामान- स्रोत- सभा
विज्ञापन
सभा ने स्कूल को लिया है गोद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। स्त्री सभा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ में तैंतीस जरूरतमंद लड़कियों को लेखन सामग्री और पानी की बोतलें वितरित कीं। सभा ने विद्यालय को दो बड़े कूड़ेदान भी प्रदान किए। स्त्री सभा ने इस स्कूल को गोद ले रखा है और विभिन्न सामाजिक कार्य करती है।
यह सभा पिछले बारह वर्षों से सर्दियों के मौसम में जरूरतमंद स्कूली बच्चों को स्वेटर बांट रही है। अन्य गरीब लोगों और झुग्गी झोपड़ी निवासियों को भी कंबल वितरित किए जाते हैं। पिछले वर्ष सभा ने गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को पुराने उपयोगी और नए वस्त्र भी बांटे थे। सभा की अध्यक्ष कृष्णा बंसल और उपाध्यक्ष लाजवंती ने सभा के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई सेंटर भी चलाती है। यह विद्यार्थियों को इनाम और वजीफे भी प्रदान करती है। सभा शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को उत्साहित कर उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सहायता के लिए सभा को प्रार्थना पत्र दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय को सहायता
स्त्री सभा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नालागढ़ को गोद लिया हुआ है। इसी क्रम में 33 जरूरतमंद लड़कियों को लेखन सामग्री का सामान दिया गया। उन्हें पानी की बोतलें भी वितरित की गईं। विद्यालय को स्वच्छता बनाए रखने के लिए दो बड़े कूड़ेदान भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्णा बंसल और उपाध्यक्ष लाजवंती शर्मा उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें