रामशहर में शिव पुराण कथा सुनते भक्तजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने माता-पिता के इस आदर्श विवाह का सुंदर वर्णन किया और श्रोताओं को महत्वपूर्ण संदेश दिए। कथा के अनुसार, माता पार्वती ने घोर तपस्या और निष्ठा के बल पर भगवान शिव को अपना पति बनाया। आचार्य ने बताया कि तपस्या, सच्ची निष्ठा और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने माता पार्वती के चरित्र का भी विस्तार से वर्णन किया और बताया कि एक आदर्श नारी का कर्तव्य क्या होना चाहिए।