फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया श्रीकृष्ण लीलाओं का प्रसंग

विज्ञापन
धरोट गांव में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते भक्त। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। शहर के समीप धरोट गांव में बिजेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य सौरभ पाराशर ने भगवान श्रीकृष्ण कि बाल लीलाओं का सुंदर रूप वर्णन किया व अहंकार से दूर रहने की बात कही। कथा व्यास ने कहा कि जो व्यक्ति अहंकार में रहता है उसका सर्वनाश अवश्य होता है। उन्होंने रावण का उदाहरण देते हुए कहा कि रावण के पास सारा ज्ञान था, लेकिन रावण को अहंकार के कारण मुंह की खानी पड़ी। वहीं कथा में भगवान की माखन चोरी लीलाओं का भी वर्णन किया। कृष्ण जन्म के बाद सुंदर बधाई गीत गाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाई। कथा व्यास ने व्यास पीठ से अतिथि देवो भवः का संदेश देते हुए कहा कि अतिथियों का सत्कार कम हो गया है। सभी अपने अपने फोनों में मशगूल है। व्यास ने कहा कि अतिथि सेवा भगवान की पूजा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें