फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: काठा में दो दिन से बिजली बंद, 115 उद्योगों में कामकाज ठप

विज्ञापन
बद्दी क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारी हेड्रा के सहयोग से बिजली के खंभो को खड़ा करते हुए- सं
विज्ञापन
बिजली के खंभे टूटने से आई दिक्कत, 10 हजार कामगार बिना काम के बैठे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला(सोलन)। दो दिन से औद्योगिक क्षेत्र काठा के 115 उद्योग बिजली के खंभे टूटने से बंद पड़े हैं। यहां पर उद्योगपतियों को अपनी लेबर को खाली बैठाना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में डबल खंभे के चार स्ट्रक्चर टूट गए हैं। रात को बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने उन्हें चलाने का प्रयास तो किया, लेकिन उसके ऊपर से 200 केवीए लाइन को जाने से खंभों में करंट आ गया, इससे रात के समय काम को रोकना पड़ा। रात के समय बिजली सुचारू न होने से औद्योगिक क्षेत्र काठा के सभी उद्योग बंद हो गए हैं। इन उद्योगों में 10 हजार कामगार भी बिना काम के ड्यूटी पर बैठे हैं। पहले से मंदी में चल रहे इन उद्योगों में माह में अगर दो दिन काम नहीं होता है तो घाटे में जाने के आसार बन जाते हैं। बीबीएनआईए के सलाहकार और पूर्व अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल का कहना है कि इस क्षेत्र में विद्युत बोर्ड के पास फील्ड स्टाफ की कमी है, जिससे फाल्ट को ठीक करने में समय अधिक लग रहा है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी पुराना है और 25 साल पहले लगाए गए खंभे और अन्य उपकरणों को ही अब तक चलाया जा रहा है। नए कनेक्शन के लिए भी पुराने खंभों से ही लाइन जोड़ी जा रही है। शैलेष ने सरकार से अपील की है कि यहां नई तकनीक के ट्रांसफार्मर और उपकरण लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी समस्याएं न आएं।

एक फीडर व 25 ट्रांसफार्मर बंद

नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में तारों पर पेड़ गिरने से एक फीडर व 25 ट्रांसफार्मर बंद पड़े है। दुर्गम क्षेत्र होने से लाईन को सुचारू करने में काफी परेशानी हो रही है। लेकिन सभी लाईनों को ठीक करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। देर शाम तक इसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रात में काम न हो पाने के कारण काठा सब स्टेशन को चालू नहीं किया जा सका था, लेकिन अब कर्मचारी लगातार काम में जुटे हुए हैं और देर शाम तक काठा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
ई. दीपक वर्मा,अधिशासी अभियंता,बिजली

बद्दी क्षेत्र में बिजली विभाग के कर्मचारी हेड्रा के सहयोग से बिजली के खंभो को खड़ा करते हुए- सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें