फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: हीरा लाल दूसरी बार बने दाड़लाघाट-भराड़ीघाट पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट-भराड़ीघाट पूर्व सैनिक लीग ने त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें नई सदस्यता, स्थायी कैंटीन और विधवाओं की पेंशन के बारे में चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला उपप्रधान कैप्टन धर्मेंद्र की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से हीरा लाल को दोबारा से अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा ललित गौतम को सचिव, प्रेम लाल को कोषाध्यक्ष और बृजलाल शर्मा, सुरेश कुमार, हरी चंद को सदस्य के रूप में चुना गया। नारायण दत्त को कमेटी के मुख्य सलाहकार के रूप में शामिल किया गया। यह कार्यकारिणी आगामी पांच वर्षों तक आम सहमति से चुनी गई है। नवनिर्वाचित प्रधान हीरा लाल ने कहा कि वह कार्यकारिणी के साथ मिलकर काम करेंगे और लीग को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें