फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन-जौणाजी सड़क पर खत्म होगा तीखा मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की हरी झंडी मिलते ही शुरू होगा काम
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सेना अधिकारियों से मांगी है कार्य की अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन-जौणाजी मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। पुलिस चौकी के समीप स्थित खतरनाक तीखे मोड़ (ब्लैक स्पॉट) को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इस मोड़ के सुधरने से न केवल सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा, बल्कि शहरवासियों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की योजना के आड़े फिलहाल जमीन का मालिकाना हक आ रहा है। जिस जगह पर इस मोड़ को चौड़ा किया जाना है, वह हिस्सा भारतीय सेना के अधिकार क्षेत्र में आता है। नियमों के मुताबिक सैन्य अधिकारियों की औपचारिक अनुमति के बिना यहां कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। विभाग ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेना के उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर अनुमति मांगी है। बता दें कि सड़क पर तीखा मोड़ होने के चलते यहां पर हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोग लंबे समय से इस मोड़ को सुधारने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

कोट
जैसे ही सेना की ओर से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट या कार्य की अनुमति प्राप्त होगी, विभाग तुरंत मशीनरी लगाकर मोड़ को चौड़ा करने का काम शुरू कर देगा। वर्तमान में इस मार्ग को चौड़े करने का कार्य करीब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है।
विज्ञापन




-ई. हमिंद्र शर्मा,सहायक अभियंता,लोग निमार्ण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें