फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ल्हासे आने से मलहेणी व जोहड़ जी मार्ग बंद

Fri, 11 Sep 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कामगारों को नहीं मिल रही यातायात सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मलेहणी और घरेड़-जोहड़ जी मार्ग 10 दिन बीत जाने के बाद भी चालू नहीं हो पाए हैं। इन रूटों पर अभी तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। मलेहणी रोड मियांपुर के ऊपर ल्हासे आने के कारण बंद पड़ा है। इसके बंद होने से मलेहणी, पपलेड़, बसंतपुरा, कुईवाड़ा और जगनी पंचायत के गांवों का संपर्क कट गया है। इस मार्ग पर चलने वाली बस सेवा भी ठप है।
वहीं, घरेड़-जोहड़ जी मार्ग घरेड़ से आगे बंद है। कटहल और डूनी नाली गांव के समीप ल्हासे आने के कारण यह मार्ग बंद पड़ा है। मार्ग बंद होने से बस सेवा भी ठप है, जिससे कटहल, डूनी नाली, लेरू, पोखटा, दोहट और कटीवाला गांवों के लोगों का यातायात संपर्क कट गया है। इन गांवों के लोग बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ के उद्योगों में निजी कंपनियों में नौकरी करने आते-जाते हैं। मार्ग बंद होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मलेहणी के पूर्व प्रधान हेतराम ठाकुर ने बताया कि मियांपुर से आगे लगातार पत्थर और मलबा आता रहता है। बरसात के दौरान यहां मार्ग अवरुद्ध होता रहा है, लेकिन बीच-बीच में लोक निर्माण विभाग ने इसे खोल दिया था, जिससे लोगों को यातायात सुविधा मिलती रही। हाल ही में बारिश के बाद यह मार्ग दोबारा बंद हो गया था। इसे खोलने के लिए विभाग की जेसीबी मशीन लगाई गई है।
वहीं, हेमराज चंदेल ने बताया कि घरेड़-जोहड़ जी मार्ग पर पिछले 15 दिनों से बस नहीं गई है। करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल रही है। उद्योगों में काम करने वाले कामगारों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने विभाग से इस मार्ग को जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशासी अभियंता परवरसर सिंह ने बताया कि मलेहणी रोड को जल्द सुचारू कर दिया जाएगा। इस मार्ग पर पूरी बरसात पत्थर और मलबा आता रहा है, लेकिन इसे समय-समय पर खोल दिया गया। पिछले कुछ दिनों से यह मार्ग बंद था, जिसे वीरवार शाम तक खोल दिया जाएगा। वहीं, घरेड़-जोहड़ जी मार्ग को भी जल्द यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें