फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति संरक्षण में महोत्सव की भूमिका सराहनीय : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार में दो दिवसीय रियासत विंटर कार्निवाल शुरू
विज्ञापन

प्रथम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल ने जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास तथा जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में उत्सवों एवं महोत्सवों की भूमिका सराहनीय रही है। यह बात उन्होंने देर सांय कुनिहार में दो दिवसीय रियासत विंटर कार्निवाल के शुभारंभ करने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि संस्कृति का प्रचार-प्रसार तभी सुनिश्चित होता है जब उस संस्कृति को समझने वाले दूसरों को इस विषय की सारगर्भित जानकारी दें। उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश के कलाकार यह सुनिश्चित करें कि लोगों तक हिमाचल की समृद्ध संस्कृति विशुद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने आशा जताई कि दो दिवसीय विंटर कार्निवाल हिमाचली कलाकारों को बेहतर मंच देने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि लोक कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं को सशक्त मंच देने के लिए यह आवश्यक है कि मेलों और उत्सवों में स्थानीय प्रतिभाओं को अधिक से अधिक समय दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कुनिहार में पहली बार रियासत विंटर कार्निवाल आयोजित करने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। रियासत विंटर कार्निवाल की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, अर्जुन गोपाल, रंजना रघुवंशी, मास्टर लकी, श्रुति शर्मा तथा धर्मेंद्र सहित कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। बाघल लैंड लूजर समिति के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के सतीश कश्यप, प्रधान-उप प्रधान परिषद के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल समेत अन्य अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें