फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर से कसौली तक 3.84 करोड़ से होगी सड़क चौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने किया इस सड़क का कार्य शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। लोक निर्माण विभाग की ओर से धर्मपुर से कसौली स्थित ध्यानचंद चौक तक लगभग चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। 11 किमी लंबी इस सड़क तक तंग मोड़ खोले जाएंगे और डंगे लगाए जाएंगे। इसमें करीब 3.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे संकरी सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

धर्मपुर के कसौली चौक से लेकर गडखल सड़क पर संकरे स्थानों पर लोनिवि की ओर से इसे चौड़ा करने के लिए सीमेंट कंक्रीट के डंगे लगाए जा रहे हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतें नहीं आएगी। कसौली तक 11 किमी की दूरी में कई ऐसे स्थान हैं, जहां सड़क काफी तंग है। इन स्थानों से दो वाहनों की क्रॉसिंग करना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है। उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विशाल भारद्वाज ने बताया कि सड़क का विस्तारीकरण व अन्य कार्य करने के लिए व डंगों का निर्माण भी किया जा रहा है। सड़क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें