फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मुख्यमंत्री को बताई जाएंगी दाड़लाघाट की समस्याएं

विज्ञापन
वन विश्राम गृह दाड़लाघाट में कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों
विज्ञापन
कांग्रेस ने 4 अक्तूबर को सुक्खू के दौरे के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक वन विश्राम गृह दाड़लाघाट में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप ने की। बैठक में 4 अक्टूबर को दाड़लाघाट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दौरे को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री के समक्ष दाड़लाघाट क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दाड़लाघाट को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू करने की मांग उठाई। इस मुद्दे सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष जोरदार तरीके से उठाने का निर्णय लिया। इसके अलावा परिवहन विभाग का सब-डिपो दाड़लाघाट में स्थापित करने की भी मांग रखी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां नया बस अड्डा बनकर तैयार हो गया है और ऐसे में सब-डिपो की स्थापना क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि दाड़लाघाट में पीडब्ल्यूडी का विश्राम गृह बनाया जाए। इस संदर्भ में यह मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र के लोगों और आगंतुकों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि दाड़लाघाट में बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) कार्यालय खोला जाए। अगर दाड़लाघाट में बीडीओ ऑफिस खुलता है तो इससे दूरदराज की पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए बार-बार दूरस्थ स्थानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इस मौके पर संजय ठाकुर, जगदीश ठाकुर, बनिता चौहान, ऋषि राज गांधी, गोविंद पंचडू, मनोज गौतम, राजेंद्र कंवर, कमलेश गौतम, दीपक गजपति, करमचंद, तिलक राज गौतम, जय सिंह ठाकुर, रूप चंद चंदेल, राम रत्न चंदेल, वेद शुक्ला, मनसा राम ठाकुर, जय देव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें