फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दाड़लाघाट चौक में जलभराव की समस्या बरकरार, बरसात से पहले नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
बारिश के बाद दाड़लाघाट चौक पर जमा पानी, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने उठाई स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। बरसात का मौसम नजदीक आते ही दाड़लाघाट चौक की जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस चौक पर बारिश के पानी की निकासी के लिए अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके चलते हल्की बारिश में भी चौक जलमग्न हो जाता है। लोगों के अनुसार बारिश के दौरान दाड़लाघाट चौक नाले का रूप ले लेता है। पानी की उचित निकासी न होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है और जगह-जगह गड्ढे बन रहे हैं। इससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन गुजरने पर पानी उछलने से पैदल यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष बरसात के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने चौक पर यू-शेप ड्रेन बनाने की बात कही थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब एक बार फिर मानसून करीब है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। उधर, एनएचएआई के जूनियर मैनेजर (टेक्निकल) अमित ने बताया कि दाड़लाघाट क्षेत्र की देखरेख का कार्य लोक निर्माण विभाग शालाघाट को सौंपा गया है। वहीं लोक निर्माण विभाग शालाघाट के कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने कहा कि समस्या की जानकारी उन्हें नहीं थी, लेकिन बरसात से पहले समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें