फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में अवैध पार्किंग की समस्या का नहीं हुआ समाधान, सड़कों के किनारे खड़े रहते हैं वाहन

विज्ञापन
नालागढ़ के शीतला माता मंदिर के समीप सड़क के दोनों ओर खड़े वाहन- संवाद
विज्ञापन
पार्किंग होने के बावजूद सड़कों पर लग रहा रोजाना जाम, स्कूली बच्चे, वरिष्ठ नागरिक परेशान
विज्ञापन

इस बार चुनाव में अवैध पार्किंग का उठेगा मुद्दा, प्रत्याशियों से लेंगे जवाब
एचआर धीमान
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ नगर परिषद को बने दशकों बीत चुके हैं, मगर आज तक यहां पर अवैध पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हालांकि यहां पर कुछ पार्किंग तो बनी है, मगर बावजूद इसके लोग वाहनों को सड़कों पर खड़े कर देते हैं, जिससे यहां पर वार्डों में जाने वाले लोगों को जहां समस्या आती है, वहीं जाम भी लगा रहता है। कहने को तो पुराने बस स्टैंड व कोर्ट परिसर के नीचे व नगर परिषद ने नए बस अड्डे के पास पार्किंग बना रखी है, लेकिन उसके बावजूद भी यहां पर कोर्ट परिसर को जाने वाले रास्ते, पुलिस स्टेशन व शीलता माता मंदिर के समीप सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रहती है,, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। इस बार चुनाव में यह मुद्दा काफी उठेगा। वार्डों के लोगों का कहना है कि हर बार चुनाव में अवैध पार्किंग हटाने के वादे किए जाते हैं, मगर चुनाव खत्म होते ही समस्या ज्यों के त्यों रहती है। पार्किंग होने के बावजूद भी लोग पर्ची नहीं कटवाते और मनमर्जी से सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जाम के साथ-साथ दुर्घटनाएं होने का भी डर बना रहता है। वहीं नगर परिषद और पुलिस प्रशासन भी इस पर मौन रहता है। संवाद
प्रत्याशियों इस मुद्दे पर किया जाएगा जवाब तलब
स्थानीय निवासी सौरभ धीमान ने बताया कि कोर्ट व पुलिस स्टेशन के बीच में जो मार्ग है वहां पर दोनों ओर गाड़ियां होने से एसडीएम, बीडीओ व कोर्ट जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत रहती है। नगर परिषद चुनाव में इस बार प्रत्याशियों से इस मुद्दे पर जवाब तलब होगा और उसी को वोट दिया जाएगा जो इस समस्या का समाधान करने का वादा करेंगे।
विज्ञापन

वोट उसी को जो समस्या का करेगा समाधान
वरिष्ठ नागरिक यादव किशोर गौतम, नरेश घई ने बताया कि छात्र स्कूल व शीतला माता मंदिर के साथ सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी होने से यहां के लोग परेशान रहते हैं। इस बार लोग इन क्षेत्रों से उन्हीं उम्मीदवारों को मतदान करेंगे जो अवैध पार्किंग को हटाने की व्यवस्था करेंगे। यदि कोई उम्मीदवार वादा करके समस्या का समाधान नहीं करेगा तो उसे बैठकों में जवाब मांगा जाएगा।
हर समय दुर्घटना का सता रहा डर
राकेश कुमार ने बताया कि नालागढ़ में बर्फानी चौक के साथ जाम लगी हुई है। पेड पार्किंग होने के कारण लोग वहां पर जाना पसंद नहीं करते है और इस सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर देते है। लोगों ने गाड़ियां खरीद ले हैं लेकिन उन्हें पार्किंग में खड़ करने की बजाय सड़कों के किनारे खड़े कर देते हैं। इससे वरिष्ठ नागरिकों, स्कूली बच्चों को चलना तक मुश्किल हो जाता है। हर समय दुर्घटना होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

कोट
नालागढ़ में पार्किंग पर्याप्त है, बावजूद इसके लोग सड़कों के किनारे वाहन खड़े करते हैं। यहां तक कि पुलिस थाने के आसपास भी अवैध पार्किंग रहती है, जिस पर पुलिस को ध्यान देने की जरूरत है।
वंदना बंसल, निवर्तमान, अध्यक्ष नगर परिषद, बद्दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें