फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस ने साई रोड से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
बद्दी पुलिस कर्मचारी की ओर से बद्दी साई रोड़ पर अवैध रूप से बाहर रखा सामान को हटवाते हुए- संवाद।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के मद्देनजर बद्दी पुलिस ने छेड़ा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। त्योहारों के दौरान बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए बद्दी पुलिस ने साई रोड पर पैदल गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटवाया गया। साथ ही दुकानदारों और लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दुकानों का सामान सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक रास्तों पर न रखें। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। पुलिस ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से यातायात पर अतिरिक्त दबाव रहता है। ऐसे में दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने आमजन, व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की कि वे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करें। उन्होंने दुकानदारों से सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखने और सड़क व फुटपाथ पर कब्जा न करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें