संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो संघ जिला सोलन की कोर समिति की बैठक में पटवार वत्तों के सृजन की मांग की गई। संघ ने तर्क दिया कि राजस्व कार्यों के निष्पादन के लिए इन वृत्तों का सृजन जरूरी है।
इसके अलावा बैठक में छह पटवार वृत्तों पर एक कानूनगो वृत्त के सृजन करने की घोषणा का स्वागत किया गया। संघ का कहना है कि राजस्व विभाग में पटवार-कानूनगो वृत्तों का पुनर्गठन जनसंख्या वृद्धि तथा वर्तमान समय में बढ़ती राजस्व गतिविधियों के परिणाम स्वरूप अत्यंत जरूरी था।
कानूनगो वृत्तों की संख्या आज भी उतनी ही थी जितनी प्रदेश के गठन के समय थी। प्रदेश के अस्तित्व में आने के समय जनसंख्या 5-10 लाख थी और आज 75-80 लाख है। इसका दबाव भी इस वर्ग पर पड़ रहा था ।
उन्होंने राजस्व कार्यों के निष्पादन तथा दूरदराज में रह रहे लोगों को राहत देने हेतु जनहित में पटवार वत्तों के सृजन का भी आग्रह किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दलीप सिंह राणा, जिला महासचिव राकेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप-प्रधान ध्यान सिंह ढालू, उप-प्रधान लेख राम पाल, रणधीर सिंह, अवतार सिंह, संयुक्त सचिव रमेश चंदेल, संगठन सचिव हेम चंद शर्मा, आशा राम, राम नरेश, रघुवीर सिंह, बाल किशन, कंवलजीत सिंह, सचिव सुभाष शर्मा, राकेश प्रेमी, रवि कुमार वर्मा, शेर सिंह वर्मा, दौलत राम चौधरी, धनी सिंह कंवर, प्रदीप जस्सल, वीरेंद्र ठाकुर, धर्मपाल चौधरी, जिया लाल ठाकुर, सत्य प्रकाश शर्मा और हरी राम पंवर आदि मौजूद रहे।