फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ओखरू में श्रीकृष्ण जन्म होते ही झूम उठा पंडाल

विज्ञापन
अर्की क्षेत्र के ओखरु गांव में सोमवार को भागवत कथा के पांचवे दिन निकाली भगवान कृष्ण की झांकी। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। क्षेत्र की ग्राम ओखरू में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बाल रूप की मनोहरी झांकी में हाथी, घोड़ा और पालकी के साथ जय कन्हैया लाल की प्रस्तुति पर पूरे पंडाल में भक्तों ने झूमकर जयकारे लगाए। आचार्य राम स्वरूप शांडिल्य ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि अत्याचारी कंस के पाप से धरती डोलने लगी थी, तब भगवान कृष्ण का अवतार हुआ। जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और पहरेदार सो गए। वासुदेव बंधन मुक्त होकर श्रीकृष्ण को लेकर गोकुल पहुंचे।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नंद के घर आनंद का माहौल छा गया। जय कन्हैया लाल के गीत पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। इस अवसर पर माखन-मीश्री का प्रसाद भी वितरित किया गया। आचार्य ने भगवान कृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु पूरी तरह भक्तिमय हो उठे। इस अवसर पर नरेश वर्मा, गोपाल ठाकुर, रमेश ठाकुर, लक्ष्मी चंद, परमानंद, लक्की सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें