अस्पताल की फोटो व फैसिलिटी से संबंधित भी डालनी होगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) पोर्टल पर पंजीकरण न कराने वाले निजी अस्पतालों, क्लीनिक और मेडिकल स्टोर को जल्द पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार संस्थानों को अपने परिसर की फोटो और सभी प्रकार की फैसिलिटी संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। वर्तमान में जिलेभर में केवल 155 निजी स्वास्थ्य केंद्रों ने ही पंजीकरण करवाया है। बाकी सभी संस्थानों को जल्द पंजीकरण करना अनिवार्य है। वहीं, सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण पहले ही पूरा हो चुका है। पंजीकरण के बाद लोगों को स्वास्थ्य जांच और सुविधाओं का आसानी से पता चल सकेगा। विभाग की योजना के अनुसार, पंजीकरण कराने वाले सभी स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़ सकेंगे। इसमें डायग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी और सभी चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े संस्थानों को भी शामिल किया जाएगा।
30जेएनडी24-महावीर जयंती मनाते हुए जैन समाज के लोग। स्रोत समाज