फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शहर के कथेड़ में नए खुले आउट ऑफ स्कूल में प्रवासी मजदूरों के बच्चों को मिलेगी शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी शहर के सभी वार्डों में करवाएंगे सर्वे, आईक्यू,आयुवर्ग के आधार पर दिया जाएगा बच्चों का दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूलों तक पहुंचाने के लिए सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में होगा। इसमें शहर के साथ खुले आउट ऑफ स्कूल सेंटर कथेड़ में बच्चों को उनकी आयु वर्ग और आईक्यू लेवल के तहत प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले किए गए सर्वे में जिले भर में करीब 1,500 बच्चों को चिह्नित किया गया था, जिनमें से 300 बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार स्कूलों की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। वर्तमान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे 17 शिक्षा केंद्रों में 960 बच्चे प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन केंद्रों का संचालन एक निजी संस्था के सहयोग से किया जा रहा है, जो स्टाफ और कमरा मुहैया करवा रही है। बच्चों को समग्र शिक्षा के तहत वर्दी, जूते, किताबें और मिड-डे मील जैसी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। विभागीय योजना के तहत प्रत्येक बच्चे का पूरा विवरण समग्र शिक्षा के प्रबंधक पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसमें बच्चे की आयु, उसकी समझने की क्षमता और उसे किस स्कूल व किस कक्षा में दाखिला दिया गया है, इसका पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जाता है। उधर, जिला अधिकारी समग्र शिक्षा डॉ. राजेंद्र वर्मा ने बताया कि सोलन जिला मुख्यालय में भी एक नया सेंटर खोल दिया गया है। अभी तक 300 बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ा गया है। अब दोबारा सर्वे शुरू किया गया है। यह सर्वे खंड शिक्षाा अधिकारी की ओर से किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट भी उन्हें सौंपनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें