बरौटीवाला चौक पर डिवाईडर लगने से सड़क हुई संकरी- संवाद।
- फोटो : थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार खुले में शराब पीने के आरोपी। संवाद
बस स्टॉप और खोखे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित
स्थानीय लोगों ने मार्ग चौड़ा करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला चौक पर डिवाइडर लगने के बाद सड़क संकरी हो गई है, जिससे जाम की समस्या बढ़ गई है। पहले चौक के बीच बने खोखों के कारण भी जीर्णोद्धार पूरा नहीं हो पाया था। वहीं, चौक पर बस स्टॉप होने से बसें रुकते ही जाम लग जाता है। धर्मपुर से बरोटीवाला तक वर्ल्ड बैंक की ओर से सड़क को रीमेटल और चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। चौक पर हरिपुर गेट के पास डिवाइडर लगने से मार्ग और संकरा हो गया है। स्थानीय लोग हरिचंद चौधरी और राजेंद्र राणा ने कहा कि डिवाइडर लगाने से पहले मार्ग को चौड़ा करना चाहिए था और बस स्टॉप को गेट के पास स्थानांतरित किया जाना चाहिए। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि यह मार्ग वर्तमान में वर्ल्ड बैंक के अधीन है और मार्ग को चौड़ा व पक्का किया जा रहा है। चौक पर उद्योग विभाग की जमीन पर विवाद चल रहा है, जिसे हल होने के बाद ही सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।