फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नौणी विवि के नए कुलसचिव ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलसचिव पद पर सिद्धार्थ आचार्य ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। सिद्धार्थ आचार्य हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) के 2013 बैच के अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले वे विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और हाल ही में कंडाघाट में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कुलपति ने विवि के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद उन्होंने अपने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर कुलसचिव ने कहा कि उनका प्राथमिक प्रयास रहेगा कि विवि के सभी हितधारकों विशेषकर छात्रों और किसानों के हित में कार्य करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें