न्यूज एजेंसी परवाणू (सोलन)।
विश्व वेटरनरी डे पर विभाग ने नगर परिषद की टीम के सहयोग से परवाणू शहर में 29 लावारिस कुत्तों को रेबीज के टीके लगाए। यह अभियान वेटरनरी विभाग की डॉ. रिचा व फार्मासिस्ट शीला राणा की देखरेख में चलाया गया। कार्यक्रम में परवाणू नगर परिषद की टीम का सहयोग भी रहा। गौरतलब है कि गर्मियों का सीजन शुरू होते ही लावारिस कुत्तों के पागल होने की आशंका बनी रहती है, जिसके चलते पागल कुत्ते यहां लोगों को काटना शुरू कर देते है। वेटरनरी विभाग की डॉ. रिचा ने बताया कि शनिवार को विश्व वेटरनरी डे पर परवाणू शहर में लावारिस कुत्तों को रेबीज के टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि विश्व वेटरनरी डे पूरे जिले में मनाया जा रहा रहा है। यह दिवस एनिमल हेल्थ डे के रूप में मनाया जाता है।