फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा हत्या आरोपी

Tue, 18 Aug 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के लिए गठित कीं विशेष टीमें, दूसरे राज्यों में भेजी
विज्ञापन

एम्स में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पत्नी को चाकू से वार कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मृतक महिला का एम्स में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां में एक प्रवासी व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के पेट पर धारदार हथियार (चाकू) से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी दाता राम अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जुड्डी कलां में किराए के मकान में रहता था। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उद्योगों में छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। शनिवार शाम करीब 9:30 बजे वह अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी करने लगा। मासूम बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता ने पहले मां के साथ बहस की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी तुरंत मौके पर एकत्र हुए और गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल ले गए। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक महिला का सोमवार को बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ने से लिए विशेष टीमें गठित है लेकिन आरोपी के पास फोन न होने से उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस यूपी में उसके घर व उसके रिश्तेदारों के यहां पर दबिश देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें