संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय की सीटी चौकी सोलन में कुक का काम कर रहे व्यक्ति के क्वार्टर से शातिरों ने चोरी को अंजाम दिया है। मामला पुलिस कॉलोनी कोटलानाला सोलन का है। शातिर व्यक्ति के क्वाटर से बर्तन, मोबाइल समेत सोने के गहने लेकर फरार हो गए है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मस्त राम निवासी पुलिस कॉलोनी कोटलानाला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह सिटी चौकी में बतौर कुक काम कर रहा है। जब यह ड्यूटी पर था व इसका परिवार घर चला गया। जब इसकी पत्नी 14 फरवरी को वापस क्वार्टर आई तो देखा कि कमरे का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था और दूसरे दरवाजे की कुंडी खुली थी। इसके घर के सारे बर्तन, मोबाइल, सोने के एक जोड़ी कांटे व मंगलसूत्र चोरी हो गया था। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।