संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था की ओर से ग्रीनलैम इंडस्ट्री के सहयोग से पंजेहरा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में महादेव गोशाला ने पंजेहरा को पराजित किया। चार सौ मीटर दौड़ में प्रिंस ने पहला, नरेश दूसरा व ईश्वर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व युवा खेल कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्र बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रीनलैम इंडस्ट्री के सोनू यादव एवं राजेंद्र बंसल ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ममता की टीम नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के प्रबंधक सुहैल इकबाल ने उपस्थित लोगों को नशे के बारे में विस्तार से बता कर सभी को जागरूक किया।