फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रामशहर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा पंच परिवर्तन का मंत्र

विज्ञापन
1.हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि 2.सम्मलेन में उपस्थित मातृ शक्ति तथा अन्य लोग
विज्ञापन
स्वामी राम मोहन दास बोले- धर्मांतरण से बदल जाती है राष्ट्र के प्रति निष्ठा
विज्ञापन

संस्कारित समाज से ही देश का उत्थान संभव


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के रामशहर में रविवार को पंच परिवर्तन विषय पर विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, नशे के खिलाफ जंग और पर्यावरण संरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। स्वामी राम मोहन दास मुख्य वक्ता स्वामी राम मोहन दास ने समाज के बंटवारे पर चिंता जताते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थों के कारण हिंदू समाज बंटा हुआ है, जिसका सीधा लाभ विदेशी ताकतें उठा रही हैं। धर्मांतरण पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति सनातन धर्म छोड़ता है, तो केवल उसकी उपासना पद्धति नहीं बदलती, बल्कि राष्ट्र के प्रति उसकी निष्ठा भी बदल जाती है। धर्म रक्षा के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों के बलिदान का वर्णन करते हुए स्वामी जी भावुक हो गए। उन्होंने मातृशक्ति से बच्चों को उच्च संस्कार देने का आह्वान किया। मुख्यातिथि एवं संघ के प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि संघ अपने शताब्दी वर्ष पर समाज को पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता के रूप में पंच परिवर्तन का मंत्र दे रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल संघ का नहीं, बल्कि पूरे समाज का कार्यक्रम है और इसी के माध्यम से राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।
विज्ञापन

नशा और पर्यावरण पर भी मंथन
आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने समाज में पैर पसार रही नशे की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। वहीं, समाजसेविका पंकज वशिष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएन पूर्व सैनिक लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन कमल कुमार ने की। समारोह के दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें