फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: लेबल बनाने वाली कंपनी ने कामगारों का गेट किया बंद

विज्ञापन
झाड़माजरी में लेबल बनाने वाली कंपनी में कामगार नारेबाजी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
झाड़माजरी का मामला, दूसरे राज्यों में कर्मचारियों को किया जा रहा स्थानांतरित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। झाड़माजरी में फॉयल पेपर पर लेबल बनाने वाली कंपनी ने कुछ कामगारों के लिए गेट बंद कर दिया है। कामगारों ने इसके विरोध में हड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों का तबादला बाहरी राज्यों में कर रही है। गौरव, नरेश, अजय, विक्रम, अमरजीत, निखिल, जतिंद्र नाथ समेत 15 कामगारों का कहना है कि कंपनी ने इनका स्थानांतरण राज्यों में कर दिया है। जब इन्होंने दूसरी जगह जाने से इन्कार किया तो कंपनी ने इनके लिए गेट बंद कर दिया। इस दौरान कामगारों ने मंगलवार को टूल डाउन स्ट्राइक कर दी। यूनियन के प्रधान हुसन, अजय शर्मा, विनोद, पितंबार, विजय, सुमीत, हुक्म ने बताया कि कंपनी के बेंगलुरु व महाराष्ट्र में भी प्लांट है। कंपनी यहां से कामगारों को इन स्थानों पर स्थानांतरित कर रही है। जिस कारण कामगारों को हड़ताल करनी पड़ रही है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश इकाई के सदस्य मेला राम चंदेल, महासचिव राजू भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने कंपनी के संचालकों को बातचीत करने का ऑफर दिया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया है। इससे कामगारों ने कंपनी संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी है कि पहले दिन टूल डाउन स्ट्राइक की गई। अगर उनकी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें