फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुनिहार में शनि जयंती पर हवन-यज्ञ

विज्ञापन
कुनिहार में शनि जयंति पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुनिहार (सोलन)। शनि जयंती पर मंगलवार को कुनिहार क्षेत्र में हवन-यज्ञ व भंडारों का आयोजन किया गया। कुनिहार के ऐतिहासिक तालाब मंदिर स्थित शनि मंदिर, हाटकोट शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने शनि की जयंती के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सरसों के तेल, काले उड़द, लोहे की सामग्री, काले तिल इत्यादि से शनि शीला पर अभिषेक किया। शनि मंदिर में आयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि शनि जयंती पर मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूजा -अर्चना पूर्णाहुति के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं पंडित अरुण जोशी ने बताया कि शनि महाराज प्राकट्य दिवस पर श्रद्धालुओं को शनि चालीसा के साथ शनि महाराज से जुड़ी वस्तुओं का दान कर कृपा प्राप्त करनी चाहिए। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने शनि की पूजा कर भंडारों का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें