फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी व खेड़ा नानोवाल के बीच होगा खो-खो का फाइनल

Mon, 24 Aug 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में  आयोजित अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिाता के तहत कबड्‌डी में  रेडर को पकड़ते हुए- संवाद।
विज्ञापन
बैडमिटन में मसलूखाना व पीपीएस परवाणू के बीच मुकाबला होगा
विज्ञापन

बद्दी स्कूल में खेली जा रही अंडर 19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में अंडर 19 छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो का फाइनल मुकाबला मेजबान बद्दी व खेड़ा नानोवाल स्कूल के बीच होगा। रविवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बद्दी ने घरेड़ व खेड़ा नानोवाल ने बरोटीवाला स्कूल के पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया।
बद्दी स्कूल के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन में मसूलखाना व पीपीएस परवाणू के बीच फाइनल मैच होगा। रविवार को खेले गए सेमीफाइनल में मसूलखाना ने शिवालिक सांईस स्कूल खरूणी व पी पीएस परवाणू स्कूल ने मानपुरा को पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मधाला ने शिवालिक साइंस, खेड़ा नानोवाल ने कडूवाना स्कूल तथा झाड़माजरी स्कूल ने बीएल पब्लिक स्कूल को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। वॉलीसाल में सुशीला पब्लिक स्कूल ने बिलांवाली को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया गया है। खेल प्रभारी डीपीई धनीराम व बद्दी के डीपीई महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। समारोह के मुख्य अतिथि नप बद्दी के पूर्व अध्यक्ष मदन लाल चौधरी विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के साढ़े चार सौ बच्चे भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें