फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में गड्ढा, खतरे में जान, नप कब होगी मेहरबान

Mon, 23 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
सन्नी साइड (वार्ड 12) में ठाकुर मोहल्ला को जाने वाला नगर परिषद का रास्ता हादसों को न्योता दे रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सन्नी साइड (वार्ड 12) में ठाकुर मोहल्ला को जाने वाला नगर परिषद का रास्ता हादसों को न्योता दे रहा है। लोगों का कहना है कि यह रास्ता वार्ड के करीब चालीस परिवारों को जोड़ता है। लेकिन सड़क पर सीवरेज का पानी फैलने से लोग परेशान हैं। आरोप है कि कुछ निजी फ्लैटों के टायलेट से रिस रहा गंदा पानी नप के रास्ते के नजदीक खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


दुर्गंध के कारण लोगों का चलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं रास्ते में एक स्पॉट ऐसा भी है जहां करीब 11 फीट गड्ढा हो चुका है। लोगों का कहना है कि रेलिंग न होने से यहां से गुजर रहे लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं। यदि गड्ढे में कोई गिर जाए तो जान तक जा सकती है। यहां काफी लोग रोजाना आते-जाते हैं।

स्थानीय लोगों पवन, दिलीप गुप्ता, श्याम सुंदर, मनोज कुमार, प्रताप ठाकुर, राकेश देवी, कमलेश ठाकुर और सुनीता ने बताया कि इसकी शिकायत नगर परिषद के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


शिकायतें की लेकिन समाधान नहीं हुआ
कारोबारी गगन कुमार ने कहा कि नगर परिषद को कई बार इस समस्या के बारे में शिकायतें की गईं लेकिन समाधान नहीं हुआ। उल्टे इसे ठीक करवाने से भी मना कर दिया। सीवरेज की दुर्गंध से लोगों का सांस लेना तक मुश्किल है। ऐसे में लोगों को यहां गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गंदा पानी गिरता है चलने वालों पर
सुमित ने बताया कि सीवरेज की पाइप से हो रहे रिसाव के कारण लोगों पर आते-जाते मल का गंदा पानी सिर के ऊपर गिरता है। इससे स्कूल जाते बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। सफाई को लेकर नप को व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए। लोग इसमें अपना सहयोग देने को भी तैयार हैं।

तो कैसे बना दिए टायलेट
वार्ड 12 में कई सालों से रह रहे सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी एसआर ठाकुर ने बताया कि यहां नगर परिषद की जमीन पर भी कब्जा हुआ है। कुछ रसूखदारों के चलते यह सब हो रहा है। यहां कई शौचालयों की पाइपें भी गुजरती हैं। पाइपों से यह रिसाव हो रहा है। इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। लोग परेशान हैं।

रेलिंग का न होना पड़ सकता है भारी
आईएस वर्मा ने बताया कि सीवरेज का गंदा पानी थोड़ी दूर पर इकट्ठा हो रहा है। यह लगभग 11 फुट गहरा हो गया है। आपपास कोई रेलिंग न होने से किसी के भी इसमें गिरने का खतरा बना रहता है। अगर ऐसे में कोई हादसा हो जाता है तो उसकी जवाबदेही प्रशासन, नप की होगी।

मौका का किया निरीक्षण : पार्षद
पार्षद मधु कौशिक ने कहा कि इस संबंध में शिकायतें मिली हैं। इसकी सूचना नगर परिषद अध्यक्ष को दी है। नप की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। यहां एक स्थान पर पानी एकत्र हो गया है। इसे ठीक करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी की निकासी के लिए कोशिश की जाएगी। तीन माह पहले ही वह नप पार्षद बनी हैं। स्थानीय लोगों से जुड़ी हर समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

9418290903 पर सांझा करें समस्या
अगर आपके वार्ड, गली या मोहल्ले में किसी प्रकार की कोई जन समस्या है तो आप 9418290903 पर सांझा कर सकते हैं। आपकी समस्याएं संबंधित अधिकारी तक पहुचाकर उसके निदान की कोशिश की जाएगी। बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आप व्हाट्सऐप नंबर से साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें