फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी का कहर : रोजाना त्वचा रोग के पहुंच रहे 100 से 120 रोगी

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चर्म रोग ओपीडी के बाहर उपचार करवाने के लिए खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
फोटोडर्माइटिस और फंगल इंफेक्शन ने बढ़ाई मुसीबत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन

बालों में रंग लगाने वालों को त्वचा के इंफेक्शन का अधिक खतरा, पसीने से शरीर पर पड़ रहे लाल चकते
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भीषण गर्मी और तपिश बढ़ने के साथ ही लोगों को त्वचा संबंधी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में इन दिनों फोटोडर्माइटिस और फंगल इंफेक्शन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल की चर्म रोग ओपीडी में रोजाना 100 से 120 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से लगभग 80 से 90 फीसदी मरीज इन्हीं दो बीमारियों की शिकायत लेकर आ रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार चिलचिलाती गर्मी में बालों में रंग करने वाले लोगों को भी त्वचा के संक्रमण का शिकार होना पड़ रहा है। धूप और पसीने के संपर्क में आने से सिर और उसके आस-पास के हिस्सों में जहां रंग लगा होता है, वहां तेज खुजली और लाल धब्बे उभर रहे हैं। तेज धूप में चलने के कारण शरीर से निकलने वाले अत्यधिक पसीने की वजह से लोगों में फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। मरीजों की पीठ और शरीर के अन्य पसीने वाले अंगों पर लाल रंग के चकते और धब्बे हो रहे हैं। इनमें असहनीय खुजली और दर्द की शिकायत है। इसके अलावा, फोटोडर्माइटिस के कारण सूरज की सीधी किरणों के संपर्क में आने से मरीजों की त्वचा पर फोड़े और तेज जलन जैसी गंभीर समस्याएं देखी जा रही हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मुख्य लक्षण
शरीर पर जगह-जगह लाल धब्बे या चकते होना।
प्रभावित क्षेत्र में असहनीय और तेज खुजली होना।
धूप में निकलने पर त्वचा की बाहरी परत पर तेज जलन महसूस होना।
फोटोडर्माइटिस के कारण त्वचा पर छोटे-छोटे फोड़े और दर्द होना।
ऐसे करें बचाव
घर से बाहर निकलते समय त्वचा पर अच्छी सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
धूप में हमेशा सूती और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
बाहर जाते समय चेहरे और सिर को कपड़े या छाते से अच्छी तरह ढक कर रखें।
बिना किसी जरूरी काम के तेज धूप (दोपहर के समय) में बाहर निकलने से बचें।
यदि त्वचा पर कोई भी समस्या दिखे, तो बिना डॉक्टरों की सलाह के बाजार से लेकर कोई भी दवा या क्रीम न लगाएं।
अस्पताल में फोटोडर्माइटिस और फंगल इंफेक्शन के मरीजों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। ग बहुत जरूरी काम होने पर ही तेज धूप में घर से बाहर निकलें। अस्पताल में आने वाले हर मरीज को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।
डॉ. चारु सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें